परी और टूटू by विजयानंद विजय

Naitik Kahaniya Moral Stories for kids Hindi

06-03-2022 • 5 mins

परी मछली और टूटू कछुआ में बहुत ही अच्छी दोस्ती थी।वे चंपकवन के बगल से होकर बहने वाली चंदन नदी में रहते थे।चंदन नदी का पानी बहुत ही साफ और स्वच्छ था।दूर तक फैले तट और किनारे की चट्टानों से टकराती हुई चंदन नदी अपनी मंद - मंद गति से बहती जाती थी।चंपकवन के सभी जीव - जंतु चंदन नदी का ही पानी पीने आते थे - शेर राजा, हंपू हाथी, सोनी हिरण, चंपू बंदर आदि सभी।गर्मियों में तो हंपू हाथी का अधिकांश समय नदी में ही बीतता था।और चंपू बंदर तो पेड़ों पर चढ़ जाता था और ऊपर से ही नदी में छलांग लगाता था - " छपाक ", और किनारे खड़े जानवर जोर - जोर से तालियाँ बजाने लगते थे।उन्हें खूब मजा आता था।