Harshvardhan Jain

Harshvardhan Jain

Mr. Harshvardhan jain Founder of ➡️ High Caliber Training Foundation ➡️ Corporate Trainer, Business Coach, Reformist & a Successful Info-Preneur ➡️ India's Most Famous Sensational Youtuber He makes Education lively, Effective and full of fun. More than 20 lac people have been inspired by Harshvardhan's high-energy speeches and interactive workshop in last 20 years. These results are not just through his powerful. https://anchor.fm/harshvardhanjain/subscribe read less
EducationEducation

Episodes

Invisible Forces | अदृश्य शक्तियाँ - कार अजमेर से जयपुर बिना नट बोल्ट आ गई | Harshvardhan Jain
31-08-2023
Invisible Forces | अदृश्य शक्तियाँ - कार अजमेर से जयपुर बिना नट बोल्ट आ गई | Harshvardhan Jain
Invisible forces come to make you stronger than ever forever. If you practice hard, you will get unbelievable results. Philosophical angle of life drives you towards untouched dimensions of human needs as scientific research. संकेतों का विज्ञान घटनाओं को घटने से पहले संकेतों के रूप में संदेश देती है। विद्वान और अनुभवी लोग भविष्य होने से पहले संकेतों के माध्यम से अनुमान लगा लेते हैं।अधिकतर लोग सफलता की लकीरों को खींचने में असमर्थ रहते हैं क्योंकि वे अपने कर्म प्रधान चरित्र से अदृश्य शक्तियों को आकर्षित करने में असमर्थ रहते हैं। कहते हैं बूंद बूंद से घड़ा भरता है, पाप का घड़ा एक दिन जरूर भरता है, उसी प्रकार पुण्य का घड़ा भी एक दिन जरूर भरता है और आपके प्रयासों की पुनरावृत्ति एक दिन सफलता रूपी परिणाम में जरूर बदलती है। जब आप किसी काम को श्रद्धा पूर्वक करते हैं, तब आपकी श्रद्धाशक्ति आपकी निपुणता रूपी सामर्थ्य को आकर्षित करती है। जब सामर्थ्यवान लोगों के बीच प्रतियोगिता होती है, तब अदृष्य शक्तियां महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। जीत उसी को मिलती है, जिसका सामर्थ्य अलौकिक रूप से शानदार प्रदर्शन करता है, जिसे हम भाग्यांश कहते हैं। अदृश्य शक्तियों का आभास व्यक्ति को संकेतों के माध्यम से मिल जाता है। बार-बार मिल रही असफलता अचंभित करने वाले भविष्य का संकेत है कि या फिर आप अभी तक उस सफलता के लिए अयोग्य हैं या आपकी सफलता ब्रह्मांड की सर्वोत्तम सफलताओं में से एक होगी, जिसकी तैयारी करने में समय लग रहा है। जो व्यक्ति घनघोर निराशा के दौर में भी आशा की डोर पकड़े रखता है, उसकी सफलता आशाओं के महासागर से भी विशालकाय होती है। प्रत्येक व्यक्ति दोहरा जीवन जीता है, एक जीवन सामान्य ही रहता है और दूसरा कल्पना से परेय आसाधारण व्यक्तित्व होता है। अधिकतर लोग सामान्य जीवन ही जीते रहते हैं क्योंकि वे अपने असाधारण व्यक्तित्व को जगाने में असमर्थ रहते हैं। असाधारण व्यक्तित्व के लिए त्याग और घनघोर तपस्या रूपी संघर्ष के ज्वालामुखी से गुजरना पड़ता है। यह संघर्ष असहनीय होता है और मृत्युसम कष्ट देता है। वेद, पुराण, उपनिषद, दर्शनशास्त्र, प्राचीन और वर्तमान मनोविज्ञान के गहन अध्ययन से संकेतों का महाविज्ञान जन्म लेता है। व्यक्ति के स्वभाव के अनुसार अदृश्य शक्तियां साथ साथ चलती हैं। जब व्यक्ति सही और गलत के बीच का अंतर समझ जाता है और सही को ही अपने चरित्र का हिस्सा बना लेता है, तब उसके चारों तरफ अदृश्य शक्तियों का घेरा सुरक्षा करता है। जब आपका चरित्र कर्तव्यवादी हो जाता है, तब आपका सामर्थ्य सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता है क्योंकि सामर्थ्य सहयोग और समर्थन से शाक्तिशाली और प्रभावशाली बनता है। अदृश्य शक्तियों का सहयोग और समर्थन आपके सामर्थ्य को विश्वविजयी बनने में मदद करता है। अपने मस्तिष्क को प्रतिदिन प्रतिस्पर्धा के लिए प्रेरित करने का प्रयास करें। जब आप की प्रेरणा असंभव को जीतने का अभ्यास करती है, आपकी कार्यक्षमता दुनिया हिला देती है।
Story Miracle | गणित में कमजोर की कहानी | Harshvardhan Jain
12-04-2023
Story Miracle | गणित में कमजोर की कहानी | Harshvardhan Jain
Story Miracle | गणित में कमजोर की कहानी | Harshvardhan Jain Every story is based on experience lived by someone. Every story has a lesson to learn. Write your own story to become an example for others. Your performance will decide the fate of your story. प्रत्येक कहानी एक अनुभव है और प्रेरणा का अनुरोध है। महान कहानियां लिखी नहीं जाती हैं, बल्कि कहानियों को जिया जाता है क्योंकि कहानियां जीवन का सारांश होती हैं। वही कहानियां सुनाई जाती हैं जिनमें कोई सीख छिपी होती है, जिनमें कोई संदेश छिपा होता है या जिनमें कोई रहस्य छिपा होता है। हम उन्हीं लोगों का उदाहरण देते हैं जिन्होंने खुद को उदाहरण बना दिया होता है। इसलिए यदि आप दूसरों का उदाहरण देते हैं, तो अपनी छवि को ध्यान में रखकर उदाहरण प्रस्तुत करने का प्रयत्न करें क्योंकि जिन लोगों का आप उदाहरण दे रहे हैं, वैसी ही छवि आपकी बनती चली जाती है। जैसी कहानियां आप पढ़ते हैं या सुनते हैं, वैसी ही कहानी आपकी बनती चली जाती है। आप जिस तरह के लोगों के आसपास रहते हैं, वैसी ही कहानी आकार ले रही होती है या ले लेती है। कोई भी रास्ता तब बनता है, जब उस रास्ते पर कोई चलता है। कोई भी कहानी तब आकार लेती है, जब कोई उस कहानी का अनुभव करता है। कहानियां हम सभी के पास होती हैं, लेकिन किसी एक की कहानी लोकप्रिय होती है। हम सभी का जीवन एक कहानी होता है, लेकिन प्रेरणादायक कहानी किसी एक की होती है। हम सभी के पास हजारों कहानियां होती हैं, लेकिन सुनाने के लिए जीवन के कुछ पल ही होते हैं, कुछ अनुभव ही होते हैं और कुछ सपने ही होते हैं, जिन्हें हम कहानियों में शब्दों के सहारे पिरो देते हैं। आप जो भी काम करते हैं या करने की ठान लेते हैं, वहीं पर आप की कहानी का प्रारंभ होता है। आप एक ऐसे जीवन की रचना करें, जिस जीवन का सपना सभी लोग देखने का प्रयत्न करते हैं। आप अपने जीवन को एक मिसाल बना दें, पूरी दुनिया जब भी कोई बात करेगी, आप की मिसाल दिया करेगी। कहानियां हर तरफ बिखरी पड़ी है, लेकिन बहुत कम कहानियां होती हैं जिनके प्रति सम्मान स्वाभाविक बन जाता है। किसी की जिंदगी इतनी महान बन जाती है कि लोग कहानी पढ़ते हुए या सुनते हुए सम्मान से सिर झुका देते हैं। जिंदगी में जब भी आप किसी से मिलें, तो अपनी सकारात्मक कहानी को पेश करें, अपनी प्रेरणादायक कहानी को प्रस्तुत करें और अपनी सबसे यादगार कहानी को अपने जानदार शब्दों से प्रस्तुत करें। शब्द कहानी की आत्मा होते हैं। जब आपकी कहानी में एक अलग तरंग होती है, तब शब्दों से हिमालय की महक आती है। आपके शब्द आपके हथियार बन जाते हैं, आपकी कल्पनाएं आपके शब्दों के माध्यम से भविष्य की झलक प्रस्तुत करती हैं। आप अपने भविष्य को कहानी के रूप में प्रस्तुत करके उसे जीवंत कर दें। विश्वास कीजिए आप की कहानी पर लोग सम्मान से सिर झुकाएंगे और आप की कहानी मिसाल बन जाएगी।
Relay Race | प्रतिस्पर्धा नहीं पूरक है जीवन | Harshvardhan Jain
25-03-2023
Relay Race | प्रतिस्पर्धा नहीं पूरक है जीवन | Harshvardhan Jain
Walk with your responsibilities to win the race of success. Success is like a relay race. You are only a participant in the race. Take your own responsibility to get ahead from others. Be responsible for your responsibilities to become favourite player of success. सफलता एक कर्तव्य है, एक जिम्मेदारी है और एक अवसर है। जिम्मेदारी उसी व्यक्ति को दी जाती है जो जिम्मेदारियां निभाना जानता है या जिसे जिम्मेदारी निभाने की आदत होती है। जीवन जिम्मेदारियों का खेल है। आप अपनी जिम्मेदारियों को अपने कंधों पर उठाकर चलने की आदत बना लें, सफलता आपके कंधों पर सवार होकर साथ साथ चलेगी। सफल होने से पहले सफलता का टेस्ट देना पड़ता है या सफलता की परीक्षा देनी होती है। सफलता आपकी क्षमताओं को परखने के पश्चात ही आपको जिम्मेदारी सौंपती है। बड़ी सफलता के लिए बड़े संघर्ष के महासागर से गुजरना पड़ता है। अधिकतर लोग संघर्ष के महासागर को देखकर पीछे हट जाते हैं। लेकिन कुछ लोग संघर्ष का सीना चीरते हुए सफलता को जीत लेते हैं। सफलता की रेस अनंत काल तक चलती है। आपको अपनी जिम्मेदारी निभानी है, लोग अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। जिस प्रकार ओलंपिक की मशाल लेकर चलने वाले धावक अपनी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए आगे बढ़ते चले जाते हैं। उसी प्रकार, सफलता का विस्तार अपनी अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी निभाने से होता है। आप का बढ़ता हुआ एक एक कदम दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत बन जाता है। आप एक कदम बढ़ेंगे, लोगों के करोड़ों कदम आगे बढ़ जाएंगे। पदचिन्ह उसी के होते हैं जो पहल करता है। आप अपनी पहल करें, प्रकृति अपनी पहल करेगी। पहला कदम रखने वाला व्यक्ति इतिहास रच देता है। बाद में उसी पहले व्यक्ति को देखकर बार-बार और लगातार लोग पद चिन्हों का अनुसरण करते हैं। पहली बार कदम रखने वाले को सूर्य जैसी पहचान मिलती है। बड़ी सफलता जिद्दी टीम की जिद का परिणाम होती है। आपकी टीम जितनी आक्रामक होती है, सफलता उतनी ही रोमांचक होती है। एक आक्रामक टीम को बनाने के लिए बड़े अनुसंधान की आवश्यकता होती है। एक एक व्यक्ति को उसकी योग्यता के अनुसार काम देकर एक असाधारण परिणाम देने वाली टीम का निर्माण कर सकते हैं। आप 100% प्रयास करके अपनी टीम को संदेश दे सकते हैं और उत्साह बढ़ा सकते हैं। विश्वास कीजिए सफलता आपकी उम्मीद से बेहतर मिलना तय है। एक एक कदम सफलता की ओर बढ़ते हुए सफलता की सुनामी को आकर्षित किया जा सकता है। यदि आप अपनी कल्पनाओं में लहरों का जोश भर दें, तो सफलता आपकी धड़कन बन जाएगी। आपका एक-एक कदम भविष्य को जीतने के लिए करोड़ों कदमों के बराबर है। आपका भविष्य आपके द्वारा किए गए प्रयासों की पुनरावृत्ति का परिणाम होता है।
Supportive or Suspected ? | सहयोगी बनो संदिग्ध नहीं | Harshvardhan Jain
18-03-2023
Supportive or Suspected ? | सहयोगी बनो संदिग्ध नहीं | Harshvardhan Jain
Be supportive to support yourself for the expansion of your future. Don't be a suspected person to get great success. Your character is the mirror of tomorrow. Try to create a long lasting impression wherever you meet someone. सत्य से संभावनाओं के द्वार खुल जाते हैं। सत्य से ही विश्वास का महल बनता है। बड़ी सफलता पाने के लिए विश्वास की बड़ी लकीर खींचनी पड़ती है। आप जिस व्यक्ति से मिलें, उसके साथ विश्वास की अजेय बढ़त हासिल करने की कोशिश करें। अपने आचरण और व्यवहार से एक अलग छवि प्रस्तुत करें। आप जिस तरह से लोगों से बात करते हैं, वही शैली लोगों के मन में समा जाती है। आप जिस तरह के नजरिए पर फोकस करते हैं, वही नजरिया आपके व्यवहार से झलकता है। लोगों से मिलते समय आप विश्वास की सीमाओं का उल्लंघन ना करें। आप उतना ही बोलें, जितना आप विश्वास करते हैं क्योंकि सच की गूंज बहुत दूर तक सुनाई देती है। जब आप लोगों के साथ अलग अंदाज में बात करते हैं, वही अंदाज आपकी पहचान बन जाता है और आपके भविष्य का आधार भी। जिंदगी के अनमोल सफर में सहयोग के बीज बोने चाहिए क्योंकि सहयोग से कठिन रास्ते आसान हो जाते हैं। विश्वास के बीज ऐसे होते चले जाओ कि लोग आप की मिसाल देने पर मजबूर हो जाएं, आपकी महानता के गीत गाने पर विवश हो जाएं और आपकी जिंदगी के उदाहरण देने की लोगों को आदत पड़ जाए। जिंदगी की सफलता आपके द्वारा किए गए कामों से जानी जाती है, आपके द्वारा कहे गए शब्दों से जानी जाती है, और आपके द्वारा प्रस्तुत किए गए चरित्र से आंकी जाती है। आपने कितनी ऊंचाई को छुआ है, इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है। बल्कि आपने लोगों का विश्वास कितना जीता है इस पर निर्भर करता है कि आप कितनी बड़ी सफलता प्राप्त करेंगे। आप अपनी कोशिशों से भविष्य के साम्राज्य का डंका बजा सकते हैं। असाधारण सफलता के लिए एक असाधारण टीम की आवश्यकता होती है और टीम को बनाने के लिए विश्वास की आवश्यकता होती है। जिस प्रकार लोहे की कड़ियों को आपस में जोड़कर जंजीर बनाई जाती है। उसी तरह विश्वास की डोर को पकड़कर टीम का निर्माण किया जाता है। आप जैसा व्यवहार दूसरों के साथ करते हैं, वैसा ही व्यवहार दूसरे लोग आपके साथ करते हैं। इसलिए आप दूसरों के साथ बात करते समय सिर्फ अपनी सफलता की बात ना करें। बल्कि सभी की सफलता की बात करें। यदि आप सफल हो जाएंगे तो इसमें आपको क्या मिलेगा, यह ना बताएं। आपकी टीम के लोगों क्या मिलेगा और दुनिया के लोगों को क्या मिलेगा, यह बताने का प्रयास करें क्योंकि हर व्यक्ति कहीं न कहीं अपने निजी स्वार्थों के लिए ही इकट्ठा होता है। आप उनके निजी स्वार्थों की पूर्ति के लिए बोलना शुरू कर दें, तो आपके अपने निजी स्वार्थ पूरे हो जाएंगे। आप दूसरे लोगों के सपने को पूरा करने के लिए सहयोगी बन जाएं, लोग आपके सपने को पूरा करने के लिए सहयोगी बन जाएंगे।
Collaborative | सहयोग देने वाला होता है चैंपियन | Harshvardhan Jain
13-03-2023
Collaborative | सहयोग देने वाला होता है चैंपियन | Harshvardhan Jain
Support is the port of development. Be supportive to support yourself even when nobody is supporting you. Collaborate with your counterparts in your field of expertise. This will give you an opportunity to be in the fast lane.  सहयोग से समृद्धि और प्रसिद्धि के दर्शन होते हैं। एक लीडर के लिए सहयोगात्मक भावना का होना अत्यंत आवश्यक है। सहयोग करने वाला ही ऊंची उड़ान भरता है। एक दूसरे का सहयोग करने से संभावनाओं के दरवाजे खुल जाते हैं। लोगों के लिए काम करने वाले को ही लोगों का सहयोग मिलता है। आप लोगों का सहयोग करें, लोग आपका सहयोग करेंगे। सहयोग ही सफलता की सीढ़ी बन जाता है। महानता महान काम करने से मिलती है और अधिकतर लोगों के लिए जो व्यक्ति काम करता है, उसे महानता के दर्शन होते हैं। जो व्यक्ति दूसरों के सहयोग के लिए खुद को तैयार कर देता है, उसे हर तरफ से सहयोग ही सहयोग मिलता है। शुरुआत में सहयोग नहीं मिलता है लेकिन लोग आप का मूल्यांकन कर रहे होते हैं। जब आप लगातार बढ़ते जा रहे होते हैं, तब लोग ध्यान से आपको देख रहे होते हैं। जब आपकी एकाग्र निष्ठा को लोग देखते हैं, तब आपका सहयोग करने के लिए तैयार होते हैं। इसलिए सहयोग को उपलब्धियों का माध्यम मान कर काम करने की आवश्यकता है।  कोई भी विकास अकेले नहीं होता है, बल्कि लोगों के सहयोग से होता है और लोगों के द्वारा होता है। आपको तो सिर्फ माध्यम बनना होता है। आपको तो सिर्फ बिखरी हुई कड़ियों को आपस में मिलाना होता है। जंजीर तो बन ही जाती है। इस जंजीर का हिस्सा बनें। विकास तो होना निश्चित है। तो क्यों नहीं इस विकास का हिस्सा बन जाते हो। जब आप विकास का हिस्सा बनते हो, तब बड़े बदलाव आते हैं और अपने लक्ष्य या अपने सपने की समृद्धि में लोगों को जोड़ने से आपकी सफलता की सीमाएं रिकॉर्ड तोड़ देती हैं। इसलिए जब भी आप अपने विकास की बात करें, साथ में लोगों के विकास की भी बात करें क्योंकि लोग आपके लिए सेना की तरह काम करते हैं। लोगों का सहयोग आपको ताकतवर बनाता है। इस दुनिया में जिस व्यक्ति को लोगों का सहयोग मिला है, उसे व्यक्तित्व बनने से कोई नहीं रोक पाया है। यह एक इतिहास का विषय है। आप ऐतिहासिक पात्रों का अध्ययन करके अपने भविष्य को इतिहास बना सकते हैं।  एकता और एकाग्रता से अनमोल उपलब्धियों का प्रारंभ होता है। जब एक टीम या एक समूह एकाग्र होकर एक लक्ष्य पर काम करता है तो उपलब्धियां बार-बार मिलती हैं और सुर्खियां बार-बार बनती हैं। सफलता को संभालने की जिम्मेदारी अकेले लेने के बजाय लोगों को सौंप देनी चाहिए। जिससे सफलता की कहानी अमर हो जाती है। सफलता की उड़ान अनंत हो जाती है। अपनी सफलता को अपनी व्यक्तिगत संपत्ति समझने के बजाय सार्वजनिक करने से सफलता अनंत काल तक जीवित रहती है। ऐसी सफलता में सभी का लाभ होता है। जिससे उन्नति की दर गतिमान हो जाती है। एक शक्तिशाली टीम का निर्माण करें। यह टीम आपके सपनों में पंख लगा देगी और आपके सपने भविष्य के आसमान में सबसे ऊंची उड़ान भरने के लिए तत्पर हो जाएंगे। एक क्रांतिकारी विचारधारा रखने वाली टीम सफलता रूपी क्रांति का शुभारंभ करती है। जिससे दूसरी सभी सफलताओं की चमक फीकी पड़ जाती है।
Do For others | जो वो खुद नहीं कर सकते | Harshvardhan Jain
01-03-2023
Do For others | जो वो खुद नहीं कर सकते | Harshvardhan Jain
Serve others to get service, served by others for expansion of your ambitious dreams. Help others to jump higher than their expectations, others will help you to get higher than your expectations.  #DoForothers #harshvardhanjain #bestmotivationalvideo सपने उसी के पूरे होते हैं जो अपने सपने से दूसरों के सपनों को जगा देता है। अधिकतर लोग अपने सपने खुद पूरे नहीं कर सकते। इसलिए आप उनके सपने पूरे करने की ज़िम्मेदारी उठा लें। लोग आपके सपनों को सीढ़ी बनाकर अपने सपनों को अपने कंधों पर उठा लेंगे। लोगों के सपने पूरे होने से पहले आपके सपने पूरे हो जाएंगे। विश्वास कीजिए, जो काम लोग खुद नहीं कर सकते, वो काम आप उनके लिए करके दिखा दें। अधिकतर लोग अपनी छोटी-छोटी जरूरतों के सपने देखते हैं। आप लोगों की छोटी छोटी जरूरतों को पूरा करने का विश्वास दिला दें, आपके बड़े-बड़े सपने पूरे हो जाएंगे। दुनिया में सपनों का व्यापार बहुत बड़ा होता है। जरूरतों का व्यापार बहुत बड़ा होता है। उम्मीदों का व्यापार बहुत बड़ा होता है। यदि करना ही है तो सपनों का व्यापार करें और खुशियों का व्यापार करें। आपका जीवन खुशियों से भर जाएगा।  सहयोग का व्यापार बड़ा भाग्ययोग बन जाता है। यदि आप लोगों का सहयोग करेंगे, तो आपको सहयोग की कमी नहीं रहेगी। आप करोड़ों लोगों की सहायता करें, करोड़ों लोग आपका समर्थन करके आपको चमकता हुआ सितारा बना देंगे। दूसरों के लिए सेवक बनो, सेवा करने वाले बहुत लोग मिल जाएंगे। आप दूसरों के लिए सीढ़ी बन जाओ, लोग आपको पहाड़ बना देंगे। अपनी क्षमता और सामर्थ्य को समझने की आवश्यकता है। जो काम आप खुद के लिए नहीं कर सकते, वह काम लोग आपके लिए कर सकते हैं और जो काम लोग खुद नहीं कर सकते, वह काम आप लोगों के लिए कर सकते हैं। इसलिए अपनी क्षमता पर संदेह करने के बजाय, अपनी क्षमता को सकारात्मक भाव से प्रस्तुत करने की आवश्यकता है। लोग आप जैसे लोगों का इंतजार कर रहे होते हैं। सिर्फ आपको कदम बनाकर लोगों तक पहुंचने की आवश्यकता है।  आपके कदमों की धमक ऐसी हो कि आप के पद चिन्ह दूसरों के लिए प्रेरणादायक मार्गदर्शक बन जाएं। आप आगे बढ़ते जाएं, लोग आप को देखते हुए पीछे पीछे चलते चले जाएं। आप अपने विचारों को अपनी ताकत बना लें क्योंकि विचारों की ताकत दुनिया की सर्वश्रेष्ठ ऊर्जा के समान होती है। आज आप अपने विचारों पर विश्वास करेंगे तो भविष्य में आपके विचार लोगों के लिए विचारधारा बन जाएंगे। आपके सिद्धांत लोगों के लिए सफलता के स्रोत बन जाएंगे। आपके शब्द लोगों के लिए सफलता का सूर्योदय बन जाएंगे। आपको सिर्फ लोगों के मन में अपने प्रति विश्वास जगाना है। विश्वास तब जागता है जब आप कुछ करके दिखाते हो। आप अपने सफलता के खेल में लोगों को शामिल कर लें। आप भी सफल हो जाएंगे और दूसरे भी लाभान्वित हो जाएंगे। एक दिन यह सहयोगात्मक संगठन बन जाएगा।
Emotionally insecure | लड्डू की साइज फटने की साइज के बराबर होती है | Harshvardhan Jain
28-02-2023
Emotionally insecure | लड्डू की साइज फटने की साइज के बराबर होती है | Harshvardhan Jain
Fear creates insecurity. Vision creates security of profitability. Create your ambition higher than your fears to create success bigger than your calculations. कल्पनाएं हमारे भविष्य का प्रतिबिंब होती हैं। हम जैसी कल्पनाएं करते हैं, वैसे ही विचार हमारे भविष्य की पटकथा लिखते हैं। हमारी जिंदगी कोरा कागज होती है। हम जैसे विचारों को ग्रहण करते हैं, वैसी ही कल्पनाएं प्रकट होती हैं, वैसे ही हमारे शब्द होते हैं, हमारा व्यवहार भी वैसा ही होता है और हमारे भविष्य का सूर्योदय भी वैसा ही होता है। भविष्य बदलने के लिए हमें अपनी कल्पनाओं को बदलना होगा। हम जिस तरह के विचार अपने मन को देते हैं, हमारा मन उन्हीं विचारों को फिल्टर करके नई विचाराधारा बना देता है। हमारा व्यवहार हमारे विचारों से ही बनता है। हमारी पहचान हमारे विचारों से ही बनती है। हम जितना खुद को सम्मान देते हैं, वही सम्मान हमें दूसरों की नजरों में दिखाई देता है। यदि हम अपनी कल्पनाओं में डर को समाहित कर लें, तो हमारे व्यवहार में डर की झलक दिखाई देती है क्योंकि डर पीछे खींचने वाला एक विषैला वायरस है, जो हमें आत्मनिर्भर बनने से रोकता है।  यदि हम असफलता के डर से भयभीत रहते हैं, तो यही डर हमें सफल होने से रोकता है। डर का आतंक लोगों को कमजोर बना देता है। डर लोगों को अपने पैरों पर खड़े होने से रोकता है, अपने फैसले खुद करने से रोकता है, डर सही समय पर सही निर्णय लेने से रोकता है। आदतें बहुत ताकतवर होती हैं। आदतें सकारात्मक हों तो भविष्य को शानदार बना देती हैं और यदि आदतें नकारात्मक हों या निराशावादी हों तो भविष्य को निराधार बना देती हैं। हम अपनी आदतों का ही परिणाम होते हैं। इसलिए आदतों को हमेशा शानदार बनाने की कोशिश करनी चाहिए। जिससे हमारा चरित्र शानदार बन जाता है और शानदार चरित्र का व्यक्ति शानदार सफलता का स्वामी बन जाता है।  हमें अपने डर और निराशा के बजाय सफलता की संभावनाओं को गले लगाना चाहिए क्योंकि संभावनाएं उपलब्धियों का आधार बनती हैं। जितना आप संभावनाओं के गीत गाते हैं, उतना ही उपलब्धियों के स्वर गूंजते हैं। आपके भविष्य की सीमाएं आपके द्वारा खोजी गई संभावनाओं पर निर्भर करती हैं। आप जितना बड़ा सोच सकते हैं, उतनी ही बड़ी संभावनाएं मिलती हैं। इसलिए डर की नहीं, बल्कि सफलता के लिए जिद की जरूरत होती है। डर के कंधे पर सवार होने के बजाय अपने सपनों के कंधे पर सवार होकर आसमान में उड़ान भरना ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इसलिए हमेशा कुछ खो जाने का डर छोड़कर भविष्य में सागर के समान उपलब्धियां पाने की सोच पैदा करने की जरूरत है। जितना ज्यादा भविष्य को संभावनाओं के तराजू में तोलेंगे, आपकी सफलता का पलड़ा हमेशा भारी रहेगा। #Emotionallyinsecure #harshvardhanjain #bestmotivationalvideo  Ready For Revolution.. Light of Knowledge
Crucial Conversation | मन की बात करने से कुछ बड़ा होता है | Harshvardhan Jain
21-02-2023
Crucial Conversation | मन की बात करने से कुछ बड़ा होता है | Harshvardhan Jain
Express your expressions with magnetic words to attract the attention of the people. Learn the art of storytelling to magnetise your success.  कोई सहमत हो या ना हो, आपको अपनी कहानी सुनानी है, आपको अपना प्लान दिखाना है, आपको अपनी बात कहनी है और आपको अपनी छाप छोड़नी है। प्रयास करना मत छोड़ो, तब तक, जब तक सफलता मिल नहीं जाती। शब्दों में विश्वास भरकर लोगों से बात करें। विश्वास इतना कि सुनने वाले को विश्वास हो जाए। कहानी कहने का एक अलग अंदाज होता है। आप की कहानी अच्छी हो। फिर भी अगर कहने का तरीका या सुनाने का तरीका बेहतर ना हो तो सुनने वाले को आनंद नहीं आता है। जब तक बोलने वाले को आनंद ना आए, तो सुनने वाले को आनंद कहां आएगा। अर्थात आपको अपना प्लान बताते समय एक तरह की खुशी होनी चाहिए, एक तरह की आनंद की अनुभूति होनी चाहिए और एक तरह के मनोरंजन के भाव पैदा होने चाहिए। यदि आप अपने प्लान को समझाते समय आनंदित होते हैं तो सुनने वाले भी आनंदित होते हैं।  बात ऐसी कि सुनने वाले के दिल को छू जाए। बात ऐसी कि दिमाग में छप जाए। बात ऐसी कि सुनने वाले का उत्साह कई गुना बढ़ जाए। बात ऐसी कि सुनने वाले की उत्सुकता बढ़ जाए। बातें तो सभी लोग करते हैं लेकिन दम किसी किसी की बात में होता है। अपने शब्दों में ऐसा आकर्षण पैदा करो कि लोगों को सुनने की ललक पैदा हो सके। शब्द ही आकर्षित करते हैं। शब्द ही बड़े बदलाव का कारण बनते हैं। सही शब्दों का चुनाव करने से ही सफलता का साम्राज्य विकसित होता है। जब आपकी कहानी में भावनात्मक स्पर्श होता है, तब लोग आप से जुड़ जाते हैं। आपकी भावनाओं को अपनी भावनाओं से जोड़ लेते हैं। आपके संदेश को अपने सपनों से जोड़ लेते हैं। दुनिया पर वही राज करता है जिसकी कहानी में लोगों से जुड़ने का आकर्षण होता है। यही आकर्षण आपको दुनिया में लीडर बनाता है।  लोगों से बात करते समय वास्तविक शब्दों का प्रयोग करना चाहिए, वास्तविक विचारों की झलक दिखानी चाहिए, वास्तविक भविष्य के सपने दिखाने चाहिए। लोगों से बात करते समय बनावटी शब्दों से बचना चाहिए। बनावटी सपनों से बचना चाहिए क्योंकि बनावट की दुनिया सीमित समय तक ही जीवित रहती है। यदि लंबे समय तक सफलता के शिखर पर विराजमान रहना है तो बनावटी दुनिया से दूर रहना चाहिए। लोगों से जब भी बात करें, अपने मन की बात करें, अपने निजी विचारों की बात करें और अपने वास्तविक सपनों की बात करें। जिससे आप लोगों के मन में एक अलग जगह बना पाएंगे। लीडर वही जो लोगों के मन की बात करे। आपके पास लोगों के विश्वास की शक्ति है। लोगों की शक्ति से ही लीडर बनना संभव होता है। असली दौलत लोगों का विश्वास होता है। #crucialconversations #मनकीबात #bestmotivationalvideo #harshvardhanjain  Ready For Revolution.. Light of Knowledge
Reciprocity | तुम उसकी खुजाओ वो तुम्हारी खुजायेगा | Harshvardhan Jain
09-02-2023
Reciprocity | तुम उसकी खुजाओ वो तुम्हारी खुजायेगा | Harshvardhan Jain
Reciprocity is the practice of exchanging things with others for mutual benefit, especially privileges granted by one person to another person. Everyone can become successful by practicing reciprocity.  सहयोग से समाधान तक का सफर सार्वजनिक उत्थान के विस्तार की झलक दिखाता है। सहयोग का आदान-प्रदान या सहयोग का उपहार भेंट में देने से सफलता के सूरज का उदय होता है। सहयोग की भावना से सफलता के दीपक को जलाया जा सकता है और एक बार सफलता की आदत लगना शुरू हो जाए तो सुख समृद्धि का साम्राज्य विकसित हो जाता है। इसलिए आदान प्रदान करने की जरूरत है। हम सभी के पास बराबर पैसा नहीं होता है। लेकिन हमारे पास विचारों की शक्ति जरूर होती है। विचारों को लोगों के साथ शेयर करने से जागरूकता बढ़ती है और सफलता की संभावनाएं सागर की लहरों की तरह उफनती हैं।  खुशियां बांटने से बढ़ती हैं। उसी प्रकार हमें संभावनाओं का खेल खेलना चाहिए, संभावनाओं को बांटना चाहिए, संभावनाओं का आदान प्रदान करना चाहिए और संभावनाओं पर चर्चा करनी चाहिए क्योंकि संभावनाओं से ही सफलता की उम्मीदों का आसमान प्रकाशमय होता है। जितना हम संभावनाओं का खेल खेलते हैं, उतनी ही संभावनाएं बढ़ती हैं और सफलता के रास्ते खुलते हैं। एकता में बड़ी शक्ति होती है। एक दीपक को जलाने से कम रोशनी होती है, लेकिन एक साथ कई दीपक जलाने से रोशनी का माहौल बन जाता है। इसलिए मिलकर काम करने की आवश्यकता है।  एक बड़े उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए मिलकर अभियान चलाने की जरूरत है। क्रांति भी अकेले नहीं शुरू होती है। जब लोगों का सहयोग मिलता है तब क्रांति क्या ज्वालामुखी प्रज्वलित होता है और यह बताने की जरूरत नहीं है कि क्रांति से असंभव जैसे दिखने वाले परिवर्तन आते हैं।  लोगों का सहयोग करने से सहयोग की लहर उठती है। आप लोगों का सहयोग करेंगे, तो लोग आपका सहयोग करेंगे। यही है सफलता का पहाड़ बनाने की सीढ़ी। इसलिए लोगों का अपने विचारों और अनुभवों से स्वागत करें, अपनी सफल समाधान रूपी कल्पनाओं से स्वागत करें और लोगों की समस्याओं का समाधान ढूंढने के लिए अपने सपनों का स्वागत करें। आप अपने ज्ञान का विस्तार करें, ज्ञान का दान करें और ज्ञान का बीज बोने का प्रयास करें। विश्वास कीजिए कि भविष्य आपको सम्मान भी देगा और सफलता का उपहार भी।