Story Miracle | गणित में कमजोर की कहानी | Harshvardhan Jain

Harshvardhan Jain

12-04-2023 • 7 mins

Story Miracle | गणित में कमजोर की कहानी | Harshvardhan Jain

Every story is based on experience lived by someone. Every story has a lesson to learn. Write your own story to become an example for others. Your performance will decide the fate of your story. प्रत्येक कहानी एक अनुभव है और प्रेरणा का अनुरोध है। महान कहानियां लिखी नहीं जाती हैं, बल्कि कहानियों को जिया जाता है क्योंकि कहानियां जीवन का सारांश होती हैं। वही कहानियां सुनाई जाती हैं जिनमें कोई सीख छिपी होती है, जिनमें कोई संदेश छिपा होता है या जिनमें कोई रहस्य छिपा होता है। हम उन्हीं लोगों का उदाहरण देते हैं जिन्होंने खुद को उदाहरण बना दिया होता है। इसलिए यदि आप दूसरों का उदाहरण देते हैं, तो अपनी छवि को ध्यान में रखकर उदाहरण प्रस्तुत करने का प्रयत्न करें क्योंकि जिन लोगों का आप उदाहरण दे रहे हैं, वैसी ही छवि आपकी बनती चली जाती है। जैसी कहानियां आप पढ़ते हैं या सुनते हैं, वैसी ही कहानी आपकी बनती चली जाती है। आप जिस तरह के लोगों के आसपास रहते हैं, वैसी ही कहानी आकार ले रही होती है या ले लेती है। कोई भी रास्ता तब बनता है, जब उस रास्ते पर कोई चलता है। कोई भी कहानी तब आकार लेती है, जब कोई उस कहानी का अनुभव करता है। कहानियां हम सभी के पास होती हैं, लेकिन किसी एक की कहानी लोकप्रिय होती है। हम सभी का जीवन एक कहानी होता है, लेकिन प्रेरणादायक कहानी किसी एक की होती है। हम सभी के पास हजारों कहानियां होती हैं, लेकिन सुनाने के लिए जीवन के कुछ पल ही होते हैं, कुछ अनुभव ही होते हैं और कुछ सपने ही होते हैं, जिन्हें हम कहानियों में शब्दों के सहारे पिरो देते हैं। आप जो भी काम करते हैं या करने की ठान लेते हैं, वहीं पर आप की कहानी का प्रारंभ होता है। आप एक ऐसे जीवन की रचना करें, जिस जीवन का सपना सभी लोग देखने का प्रयत्न करते हैं। आप अपने जीवन को एक मिसाल बना दें, पूरी दुनिया जब भी कोई बात करेगी, आप की मिसाल दिया करेगी। कहानियां हर तरफ बिखरी पड़ी है, लेकिन बहुत कम कहानियां होती हैं जिनके प्रति सम्मान स्वाभाविक बन जाता है। किसी की जिंदगी इतनी महान बन जाती है कि लोग कहानी पढ़ते हुए या सुनते हुए सम्मान से सिर झुका देते हैं। जिंदगी में जब भी आप किसी से मिलें, तो अपनी सकारात्मक कहानी को पेश करें, अपनी प्रेरणादायक कहानी को प्रस्तुत करें और अपनी सबसे यादगार कहानी को अपने जानदार शब्दों से प्रस्तुत करें। शब्द कहानी की आत्मा होते हैं। जब आपकी कहानी में एक अलग तरंग होती है, तब शब्दों से हिमालय की महक आती है। आपके शब्द आपके हथियार बन जाते हैं, आपकी कल्पनाएं आपके शब्दों के माध्यम से भविष्य की झलक प्रस्तुत करती हैं। आप अपने भविष्य को कहानी के रूप में प्रस्तुत करके उसे जीवंत कर दें। विश्वास कीजिए आप की कहानी पर लोग सम्मान से सिर झुकाएंगे और आप की कहानी मिसाल बन जाएगी।