Reciprocity | तुम उसकी खुजाओ वो तुम्हारी खुजायेगा | Harshvardhan Jain

Harshvardhan Jain

09-02-2023 • 7 mins

Reciprocity is the practice of exchanging things with others for mutual benefit, especially privileges granted by one person to another person. Everyone can become successful by practicing reciprocity.


सहयोग से समाधान तक का सफर सार्वजनिक उत्थान के विस्तार की झलक दिखाता है। सहयोग का आदान-प्रदान या सहयोग का उपहार भेंट में देने से सफलता के सूरज का उदय होता है। सहयोग की भावना से सफलता के दीपक को जलाया जा सकता है और एक बार सफलता की आदत लगना शुरू हो जाए तो सुख समृद्धि का साम्राज्य विकसित हो जाता है। इसलिए आदान प्रदान करने की जरूरत है। हम सभी के पास बराबर पैसा नहीं होता है। लेकिन हमारे पास विचारों की शक्ति जरूर होती है। विचारों को लोगों के साथ शेयर करने से जागरूकता बढ़ती है और सफलता की संभावनाएं सागर की लहरों की तरह उफनती हैं।


खुशियां बांटने से बढ़ती हैं। उसी प्रकार हमें संभावनाओं का खेल खेलना चाहिए, संभावनाओं को बांटना चाहिए, संभावनाओं का आदान प्रदान करना चाहिए और संभावनाओं पर चर्चा करनी चाहिए क्योंकि संभावनाओं से ही सफलता की उम्मीदों का आसमान प्रकाशमय होता है। जितना हम संभावनाओं का खेल खेलते हैं, उतनी ही संभावनाएं बढ़ती हैं और सफलता के रास्ते खुलते हैं। एकता में बड़ी शक्ति होती है। एक दीपक को जलाने से कम रोशनी होती है, लेकिन एक साथ कई दीपक जलाने से रोशनी का माहौल बन जाता है। इसलिए मिलकर काम करने की आवश्यकता है।  एक बड़े उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए मिलकर अभियान चलाने की जरूरत है। क्रांति भी अकेले नहीं शुरू होती है। जब लोगों का सहयोग मिलता है तब क्रांति क्या ज्वालामुखी प्रज्वलित होता है और यह बताने की जरूरत नहीं है कि क्रांति से असंभव जैसे दिखने वाले परिवर्तन आते हैं।


लोगों का सहयोग करने से सहयोग की लहर उठती है। आप लोगों का सहयोग करेंगे, तो लोग आपका सहयोग करेंगे। यही है सफलता का पहाड़ बनाने की सीढ़ी। इसलिए लोगों का अपने विचारों और अनुभवों से स्वागत करें, अपनी सफल समाधान रूपी कल्पनाओं से स्वागत करें और लोगों की समस्याओं का समाधान ढूंढने के लिए अपने सपनों का स्वागत करें। आप अपने ज्ञान का विस्तार करें, ज्ञान का दान करें और ज्ञान का बीज बोने का प्रयास करें। विश्वास कीजिए कि भविष्य आपको सम्मान भी देगा और सफलता का उपहार भी।