श्री रामचरित मानस भाग - 1
रामचरितमानस १५वीं शताब्दी के कवि गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा लिखा गया महाकाव्य है, गोस्वामी श्री तुलसीदास जी ने रामचरित मानस के बालकाण्ड में लिखा है कि उन्होंने अयोध्या में विक्रम संवत १६३१ (१५७४ ईस्वी) को रामनवमी के दिन (मंगलवार) को रामचरित मानस ग्रन्थ की रचना का आरम्भ किया और और उन्होंने इसे संवत् १६३३ (१५७६
ईस्वी) के मार्गशीर्ष शुक्लपक्ष में राम विवाह के दिन पूर्ण किया था। ग्यानी गुनी जन और जिन्होंने शोध
किये हैं वो ऐसा कहते हैं की रामचरितमानस को लिखने में गोस्वामी श्री तुलसीदास जी
को २ वर्ष ७ महीने २६ दिन का समय लगा था
| इस महाकाव्य की भाषा अवधी है जो की उत्तर प्रदेश के अधिकाशं भागों में बोली जाती है | तुलसीदास जी ने रामचरितमानस में
भगवान् श्री रामचन्द्र के निर्मल महान एवं विशद चरित्र का वर्णन किया है। तुलसीदास जी ने
रामचरित मानस में प्रारंभ में कहा है की उनकी कथा का आधार महर्षि वाल्मीकि की रामायण और
अनेक प्रचलित रामायण हैं | दोनों महाकाव्यों में भले मुख्य
चरित्र श्री राम हैं पर दोनों कवियों की रचना का ढंग बिलकुल भिन्न है | वाल्मीकि ने रामायण में राम को केवल एक सांसारिक व्यक्ति के रूप में दर्शाया है
वहीं गोस्वामी जी ने रामचरितमानस में
श्री राम को भगवान विष्णु का अवतार माना है। रामचरितमानस को गोस्वामी जी ने सात काण्डों में विभक्त किया है।
इन सात काण्डों के नाम इस प्रकार हैं |
1) बालकाण्ड
2) अयोध्याकाण्ड
3) अरण्यकाण्ड,
4) किष्किन्धाकाण्ड,
5) सुन्दरकाण्ड,
6) लंकाकाण्ड
7)उत्तरकाण्ड।
रामचरितमानस में दोहों , चौपाइयों और छन्दों की संख्या के अनुसार बालकाण्ड सबसे बड़ा और किष्किन्धाकाण्ड सबसे छोटा काण्ड हैं।
तुलसीदास जी ने रामचरितमानस में भाषा के अलंकारों का बहुत सुन्दर प्रयोग किया है विशेषकर अनुप्रास अलंकार का।
रामचरितमानसमें
प्रत्येक सनातनी , प्रतेक भारतीय की अगाध श्रद्धा है |
श्री
रामचरितमानस का अनुवाद हर भारतीय ही नहीं अनेक विदेशी भाषाओँ में हुआ है |
शायद ही कोई
भारतीय सनातनी परिवार होगा जिसमे रामचरितमानस ग्रन्थ न हो |
आइये आप और
हम मिल कर आरम्भ करते हैं श्री रामचरितमानस का पाठ |
जय श्री राम
|
Ramcharitmanas
is an epic written by the 15th century poet Goswami Shri Tulsidas ji .
Goswami
Shri Tulsidas ji mentioned in Ramcharit Manas's Balakand that he started
writing the Ramcharit Manas Granth on the day of Ramnavami (Tuesday) Vikram
Samvat 1631 (1574 AD) and he completed it on the day of Ram Vivah on Marshish
Shuklapaksha of Samvat 1633 (1576 AD). Knowledgeable people and those who have
done researches say that it took Goswami Shri Tulsidas ji 2 years 7 months 26
days to finish Shri Ramcharitmanas . The language of this epic is Awadhi which
is spoken in most parts of Uttar Pradesh.
Tulsidas
ji has described the pure, great and vivid character of Lord Shri Ramchandra in
Ramcharitmanas. Tulsidas ji has said in the beginning in Ramcharit Manas that
the basis of his Katha is Maharishi Valmiki's Ramayana and many popular
Ramayanas of other Poets . Although the main character in both the epics is
Shri Ram,but the composition and presentation of both the poets is totally
different. While Valmiki depicts Shri Ram as only a worldly person in Ramayana,
Goswami ji has considered Shri Ram as an incarnation of Lord Vishnu in
Ramcharitmanas.
Goswami
ji has divided Ramcharitmanas into seven Chapters . The names of these seven
Chapters are as follows.
1)Balkand
2)Ayodhya
Kand
3)
AranyaKand,
4)Kishkindhakand,
5)Sunderkand,
6)
LankaKand
7)Uttarkand.
According
to the number of couplets in Ramcharitmanas, Balakand is the largest and
Kishkindhakand is the smallest.
Tulsidas
ji has made a very beautiful use of language in Ramcharitmanas .
Every Sanatani,
every Indian has deep faith in Shri Ramcharitmanas.
Shri
Ramcharitmanas has been translated into many languages
There
will hardly be any Indian Sanatani family which does not have the
Ramcharitmanas book.
Come, you
and I together start the recitation of Shri Ramcharitmanas.
Ashish P
Mishra facebook Id : https://www.facebook.com/filmmakerashishpmishra
Jai Shri
Ram |
#ramcharitmanas
#shriramcharitmanas #shriram #ramji #ramayan #ramkatha #tulsiramayan #balkand
#jaishriram
---
Support this podcast:
https://podcasters.spotify.com/pod/show/ashish-p-mishra/support